
कोटि-कोटि नमन
भारत के एकीकरण के महानायक, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को सादर नमन। उनके अदम्य साहस, कुशल नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम ने आधुनिक भारत की नींव रखी। SAMRADDH BHARAT FOUNDATION उन्हीं के सपनों को साकार करने का एक विनम्र प्रयास है।
हमारा संकल्प
"एक संकल्प, समृद्ध और अखंड भारत का" – इसी ध्येय वाक्य के साथ SAMRADDH BHARAT FOUNDATION समाज के हर वर्ग के उत्थान, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरदार पटेल के एकीकरण के सिद्धांत को आत्मसात कर हम पूरे देश को एक सूत्र में पिरोने का प्रयास कर रहे हैं।
🙏 भारत के लौह पुरुष को शत्-शत् नमन
🙏 जय हिंद! वंदे मातरम्!
प्रेरणा स्रोत
सरदार वल्लभभाई पटेल का जीवन हमें सिखाता है कि दृढ़ संकल्प और एकता से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही हम एक मजबूत और खुशहाल भारत का निर्माण कर सकते हैं।

